Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरदारशहर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 8 जून को

सरदारशहर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 8 जून को

चूरू, उद्योग विभाग की ओर से जिले की सरदारशहर पंचायत समिति के सभागार में 8 जून को सवेरे 11 बजे औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने बताया कि सरदारशहर के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों, बेरोजगारों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन, हस्तशिल्प परिचय पत्र एवं आयात एवं निर्यात कोड सहित विभागीय योजनाओं एवं रीको विभाग की योजनाओं की जानकारी देने तथा फॉलो-अप हेतु औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्योग,सेवा क्षेत्र, व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur