चूरू, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, चूरू तथा राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान मेें युवाओं, उद्यमियों, बेरोजगारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा फॉलो-अप हेतु जिले में विभिन्न औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जायेगा। उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने बताया कि 27 जून को पंचायत समिति तारानगर तथा 28 जून को पंचायत समिति सुजानगढ़ के मीटिंग हॉल में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन कार्यक्रम, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन, हस्त शिल्प परिचय पत्र एवं आयात एवं निर्यात कोड के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मंगलवार को तारानगर व बुधवार सुजानगढ में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर
मंगलवार को तारानगर व बुधवार सुजानगढ में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।