Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर कल 13 जनवरी को

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर कल 13 जनवरी को

चूरू, जिले की सरदारशहर तहसील में 13 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सरदारशहर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि शिविर में सरदारशहर के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों, बेरोजगारों को डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना- 2022, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, हस्तशिल्प परिचय पत्र तथा आयात एवं निर्यात कोड सहित विभागीय योजनाओं एवं रीको विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी जिससे उद्योग/सेवा क्षेत्र या व्यवसाय के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ उठा पाएंगे।