Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महंगाई राहत कैंप : जिले में अब तक 406982 गारंटी कार्ड इश्यू

महंगाई राहत कैंप : जिले में अब तक 406982 गारंटी कार्ड इश्यू

शनिवार को विभिन्न स्थानों पर हुए 88 शिविर में हुए 59627 पंजीयन

चूरू, राज्य सरकार की विशेष पहल पर हो रहे महंगाई राहत कैंपों का भरपूर लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। जिले में अब तक 4 लाख 6 हजार 982 गारंटी कार्ड विभिन्न योजनाओं में जारी हो चुके हैं। शनिवार को जिले में आयोजित 88 कैंपों में 59627 लोगों ने विभिन्न योजनाओं में अपना पंजीयन कराया, जिन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि शनिवार को इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना में 4237, प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री (घरेलू) में 8895, किसानों को प्रतिमाह दो हजार यूनिट बिजली फ्री योजना में 397, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 8552, महात्मा गांधी नरेगा में 4621, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 546, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 5258, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 5985, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10568 तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10568 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। शनिवार को 54 ग्रामीण तथा 34 शहरी कैंप आयोजित किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur