चूरू, सरदारशहर के खेजड़ा दिखनादा में शनिवार को हुआ शिविर वहां की 70 वर्षीय कस्तूरी देवी के लिए उपयोगी साबित हुआ। उम्र के कारण उनके फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं होने के कारण पांच महीने से बंद पड़ी उनके पेंशन कैंप में मौके पर ही शुरू करवाई गई। प्रकरण के मुताबिक, शनिवार को गांव में हुए कैंप में मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की लाभार्थी कस्तूरी देवी वाल्मीकि ने शिविर प्रभारी एसडीएम बिजेंद्र सिंह को बताया कि उनकी आयु लगभग 70 वर्ष है। पेंशन सत्यापन के लिए उनके फिंगरप्रिंट तथा आँखों की पुतली स्कैन नहीं हो पा रही है जिसके कारण गत 5 माह से उनकी पेंशन बंद हो गई है। निर्धन और भूमिहीन परिवार से होने के कारण उन के गुजर-बसर का अन्य कोई साधन भी नहीं है। परिवाद को सुन शिविर प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने उनसे जन आधार नंबर तथा आधार नंबर लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि अंकुर जैसनसरिया को तुरंत कस्तूरी देवी का भौतिक सत्यापन करने और पेंशन शुरू करवाने हेतु निर्देशित किया। अंकुर ने बताया कि कस्तूरी देवी का भौतिक सत्यापन बीडीओ की एसएसओ आईडी से होगा। एसडीएम ने तुरंत ही बीडीओ को निर्देशित कर कस्तूरी देवी की पेंशन का भौतिक सत्यापन कर स्वीकृति जारी की। जैसे ही कैंप के दौरान कस्तूरी को नया पीपीओ जारी किया गया, उनकी चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हाथों की लकीरों से आहत को कैंप में मिली राहत
हाथों की लकीरों से आहत को कैंप में मिली राहत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।