रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के आदेशानुसार आज उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र का निरिक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी ने बताया एन एच 11 सालासर फाटा के पास अत्याधिक सड़क दुर्घटना होती है। जिस पर आज जिला कलेक्टर चुरू के आदेशानुसार निरिक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहायक अभियंता सानिवि को 22.5 मीटर तक व्यवसायिक संरचना हटाने,सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, सालासर मार्ग हेतु साइन बोर्ड लगाने के आदेश फरमाये। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को रोड बाऊण्डरी पर आ रहे पेड़ों को छगाने,तथा रोड लाईट लगाने के आदेश दिये। थानाधिकारी रतनगढ़ को दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र में भारी वाहन के ठहराव रोकने हेतू निर्देश दिये। विकास अधिकारी रतनगढ़ को ग्राम पंचायत लूछ में लगी हाई मास्क लाईट ठिक करवाने तथा रोड बाउण्डरी स्थित होटल मालिकों से भी रोडज्ञके पास वाहन न खड़ा न करने को पाबन्ध किया। निरिक्षण के दोरान पुलिस उपाधीक्षक रतनगढ़, विकास अधिकारी पंचायत समिति रतनगढ़, सहायक अभियंता सानिवि रतनगढ़, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका , पटवारी, गिरदावर मोजूद रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र का किया निरीक्षण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।