Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला कारागृह का किया निरीक्षण

जिला कारागृह का किया निरीक्षण

चूरू, राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने सोमवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। सचिव प्रमोद बंसल ने कारागृह में निरूद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं, उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण एवं प्रकरणों में हो रही पैरवी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया।

उन्होंने कारागृह स्टाफ, बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, सी.सी.टी.वी. कैमरे, लाईब्रेरी, बैरक एवं बंदियों के संबंध में समुचित सुविधाओं सहित अन्य जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिए। बंदियों से उनके प्रकरणों में अधिवक्तागण द्वारा की जा रही पैरवी, उनके भोजन, पीने के पानी, चिकित्सा, सर्दियों के कपड़े इत्यादि के बारे में जानकारी ली तथा महिला बंदियों से भी संवाद किया गया। उन्होंने बंदियों को 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता एवं समय-समय पर चलाये जाने वाले अन्य अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur