Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाया जुर्माना

ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाया जुर्माना

चूरू, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की टीम ने गुरुवार को चूरू शहर के विभिन्न ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने की कार्यवाही की। प्रोग्रामर इंद्राज सिंह ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय के देवेश कुमार बच्छावत व सहायक प्रोग्रामर निरंजन कुमार शर्मा की संयुक्त टीम द्वारा चूरू शहर के कुल 10 ई-मित्र कियोस्कों की जांच की, जिसमें आईडी कार्ड ना पहनना, को-ब्राण्डेड बैनर व रेटलिस्ट नहीं लगा होना, सुझाव शिकायत पुस्तिका संधारण नहीं करना इत्यादि कई प्रकार की खामियां पाई गई। पाई गई खामियों के लिए शास्ति लगाते हुए संबंधित ईमित्र कियोस्क को मौके पर ही इनमें सुधार हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि चूरू मुख्यालय पर भरतीया रोड, इंडियन स्कूल के पास मनोज कुमार प्रजापत पर आईडी कार्ड ना पहनना, को-ब्राण्डेड बैनर नहीं होने व डिनायल ऑफ सर्विस के कारण 1600 रुपए, महावीर प्लाजा के पास वार्ड नंबर 14 में नितेश बुंदेला पर आईडी कार्ड ना पहनने के कारण 100 रुपए, दुकान नंबर 113, महावीर प्लाजा में साबिर अली पर आईडी कार्ड नहीं पहनने पर 100 रुपए, नया बास वार्ड नंबर 19 के हेमंत शर्मा पर डिनायल ऑफ सर्विस के लिए 500 रुपए व वार्ड नंबर 14 के सुनील कुमार पर आईडी कार्ड नहीं पहने होने के कारण 100 रुपए की पेनल्टी लगाते हुए कुल 2400 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur