Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उप कारागृह रतनगढ का किया निरीक्षण, बंदियों को दी जानकारी

उप कारागृह रतनगढ का किया निरीक्षण, बंदियों को दी जानकारी

चूरू, राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद बंसल ने उपकारागृह, रतनगढ़ का निरीक्षण किया। सचिव प्रमोद बंसल ने बंदियों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण एवं प्रकरणों में हो रही पैरवी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताते हूए उन्होंने कारागृह स्टाफ, बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, सी.सी.टी.वी. कैमरे, बैरक एवं बंदियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर बंसल ने बंदियों को दी जाने वाली समुचित सुविधाओं, बंदियों से उनके प्रकरणों में अधिवक्तागण द्वारा की जा रही पैरवी, भोजन, पीने के पानी, चिकित्सा, सर्दियों के कपड़े इत्यादि के बारे में जानकारी ली। बंदियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता एवं समय-समय पर चलाये जाने वाले अन्य अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur