Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अपने गुरु शंभूशरण लाटा से प्रेरित होकर बंसिया दंपत्ति ने किया अंगदान

अपने गुरु शंभूशरण लाटा से प्रेरित होकर बंसिया दंपत्ति ने किया अंगदान

चूरू, राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही अंगदान जीवनदान महाभियान की मुहिम के बीच रतनगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता दंपत्ति ने अंगदान का निर्णय लिया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल काॅलेज में इस निर्णय पर दंपत्ति अजय बंसिया एवं जयश्री बंसिया का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। अजय बंसिया ने बताया कि उन्होंने अपने गुरु शंभूशरण लाटा के जन्मदिन 17 जुलाई को देहदान का संकल्प लिया था। वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से भी अंगदान के लिए मुहिम चलाई जा रही है। मैंने जब अंगदान का निर्णय कर यह बात पत्नी को बताई तो उन्होंने भी इसमें अपनी सहमति दी और खुद भी अंगदान की बात कही। मेरे लिए यह और भी प्रसन्नता की बात है। उन्होंने इस संकल्प में हसन रियाज चिश्ती, विकास मील, हेमंत सिहाग आदि का भी सहयोग के लिए भी आभार जताया।

मेडिकल काॅलेज प्रधानाचार्य डाॅ बी के बिनावरा ने कहा कि कोई भी अंगदान मानवता के हित में बड़ा निर्णय है। अंगदान के जरिए व्यक्ति इस दुनिया से जाने के बाद भी उपयोगी बना रहता है। इससे बेहतर और क्या बात हो सकती है। इस दौरान मेडिकल काॅलेज से संबद्ध डीबी जनरल अस्पताल के अधीक्षक डाॅ हनुमान जयपाल, डाॅ गजेंद्र सक्सेना, डाॅ दीपक चौधरी, विकास मील, शुभ्रा बंसिया आदि मौजूद रहे।