चूरू, 31 मार्च 2024 तक सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों से 15 जनवरी तक राज्य बीमा पॉलिसी परिपक्वता के संदर्भ में ऑनलाइन आवेदन के लिए कहा गया है।राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक मंगतुराम चांवरिया ने बताया कि ऎसे राज्य कर्मचारी जिनकी जन्मतिथि 1 अप्रेल 1963 से 31 मार्च 1964 तक है, उनके जीवन पर जारी राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल 2023 को परिपक्व होने जा रही है। ऎसे सभी कार्मिक अपनी मूल बीमा पॉलिसी, सम्पूर्ण सेवाकाल की प्रमाणित बीमा रेकार्ड बुक, पदस्थापन विवरण हेतु परिशिष्ठ-क कैंसिल चैक अथवा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रति अपनी एसएसओआईडी पर अपलोड कर 15 जनवरी 2023 तक ऑन लाईन आवेदन करें जिससे परिपक्वता स्वत्व राशि के भुगतान आदेश जारी कर परिपक्वता तिथि को भुगतान किया जा सके।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन के निर्देश
15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन के निर्देश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।