चूरू, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ने उन बीमादारों को दावा प्रपत्र ऑनलाइन सबमिट करने के लिए कहा है, जिनकी पॉलिसी एक अप्रैल 2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है। सहायक निदेशक भंवर लाल जल ने बताया कि जिन राज्य कर्मचारियों की जन्म दिनांक 01.04.1965 से 31.03.1966 तक है, उन बीमेदारों की बीमा पॉलिसी दिनांक 01.04.2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है। उन कर्मचारियों के दावा भुगतान हेतु बीमेदार की एसएसओ आईडी एसआईपीएफ न्यू पोर्टल में समस्त दस्तावेज यथा बीमा पॉलिसी, बीमा पास बुक, पदस्थापन विवरण व अन्य दस्तावेज ई-बैग में अपलोड कर दावा प्रपत्र ऑन लाईन सबमिट करते हुए माह जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह तक आवश्यक रूप से भिजवाने हैं। इस हेतु बीमेदार की अंतिम बीमा कटौती माह दिसम्बर 2024 तक के वेतन से की जानी है। इस माह के वेतन के बाद पश्चात बीमा कटौती नहीं किए जाने के लिए कहा गया है। बीमेदार के बैंक खाते में परिपक्वता स्वत्व की राशि जमा कराने की कार्यवाही राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा की जाएगी। अतः यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि भिजवाई गयी बैंक डिटेल पै-मैनेजर के अनुसार सही है ताकि राशि सही खाते में जमा हो।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दावा प्रपत्र सबमिट करने के निर्देश
दावा प्रपत्र सबमिट करने के निर्देश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।