Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ‘‘25 नवम्बर को सगळावोट देण चाल्या’’ प्रिंट करने के दिए निर्देश

‘‘25 नवम्बर को सगळावोट देण चाल्या’’ प्रिंट करने के दिए निर्देश

चूरू, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने आदेश जारी कर जिले के प्रिंटिंग प्रेस को सामाजिक समारोह के मुद्रण कार्डों, पम्फलेटों व पोस्टर इत्यादि पर विधानसभा आम चुनाव -2023 के दौरान जिले की थीम ‘‘25 नवंबर को सगळा वोट देण चाल्या‘‘ प्रिंट करने के निर्देश दिए हैंं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए मतदान तिथि 25 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। चुनाव तिथि तक विवाह, दशोठन, पूजा, उद्घाटन कार्यक्रम, जागरण इत्यादि सामाजिक समारोह का आयोजन होना है। इन सामाजिक कार्यक्रमों के लिए प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से मुद्रण होने वाले कार्डों, पम्फलेट, पोस्टर एवं बिल-वाउचर इत्यादि पर मतदाता जागरूकता संदेश मुद्रित कर जागरूक किया जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur