Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने

चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर चूरू जिला मुख्यालय तथा रतनगढ़ व सरदारशहर उपखंड मुख्यालय पर कुल 47 परीक्षा केन्द्रों पर 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समुचित निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग, संबंधित उपखंड अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय चूरू, सभी केन्द्राधीक्षकों, जिला परिवहन अधिकारी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड चूरू व सरदारशहर आगार प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चूरू जिला मुख्यालय के 25 परीक्षा केंद्रों, रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय के 13 परीक्षा केंद्रों व सरदारशहर उपखंड मुख्यालय के 09 परीक्षा केंद्रों सहित कुल 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur