Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News: चूरू में अंतर विद्यालय विधिक प्रतियोगिता 17 जनवरी को

,

Churu News: चूरू में अंतर विद्यालय विधिक प्रतियोगिता 17 जनवरी को

Churu News (चुरू समाचार) : Churu News: चूरू में अंतर विद्यालय विधिक प्रतियोगिता 17 जनवरी को

चूरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित तथा सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार शनिवार, 17 जनवरी 2026 को अंतर—विद्यालय विधिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के निकट लक्ष्मीपत सिंघानिया अकादमी, बिसाउ में सुबह 11 बजे शुरू होगी।

विधिक जागरूकता क्लब के तहत पहल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने बताया कि यह कार्यक्रम विधिक जागरूकता क्लब के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में अलग-अलग आयोजन किया जाएगा। इसमें निम्न प्रतियोगिताएं शामिल होंगी

  • वाद-विवाद प्रतियोगिता
    विषय: भारत सच्चे अर्थों वाला लोकतांत्रिक देश है

  • पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता
    विषय: शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : एक मूल अधिकार

  • भाषण प्रतियोगिता
    विषय: हमारे संवैधानिक आदर्श

  • लघुनाटिका प्रतियोगिता
    विषय: शिक्षा का जीवन में महत्व

पहले भी हो चुकी हैं 3 प्रतियोगिताएं

डॉ. व्यास ने बताया कि विधिक जागरूकता क्लब द्वारा पूर्व में चूरू मुख्यालय के 11 विद्यालयों का चयन किया गया था।
इन विद्यालयों के बीच अब तक 03 अंतर—विद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं।

इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 14 नवंबर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया था।

छात्रों में बढ़ेगी कानूनी समझ

इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी, संवैधानिक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होगा, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur