Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां 3 सितम्बर को

अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां 3 सितम्बर को

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

चूरू, राज्य सरकार की विशेष पहल पर आयोजित हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर 03 सितम्बर को सांय 6.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ट्रंपेट कलाकार आमिर भियानी, गायक शहजाद भियानी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त भवाई नृत्यांगना राधा हिंदुस्तानी, गायक कलाकार के आर नायक, हास्य कलाकार जाकिर कालिया, प्रसिद्ध नृत्यांगना लाडो बिटिया व संगीतज्ञ संजय भियानी सहित अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर लुत्फ उठाने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur