Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / होटल में चल रहा था सट्टे का खेल, लाखों का हिसाब मिला

,

होटल में चल रहा था सट्टे का खेल, लाखों का हिसाब मिला

सुजानगढ़ होटल में IPL सट्टा पकड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार

Police raid hotel IPL betting Sujangarh arrest accused

चूरू जिले के सुजानगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा और जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है।

बीडिएस तिराहा स्थित होटल चन्दन पैलेस में दबिश देकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


6 आरोपी गिरफ्तार, होटल संचालक भी हिरासत में

थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गोपाल तोदी, ललित जोशी, पवन नाई, शाहिद खान और संदीप मिश्रा को मौके से पकड़ा गया।

इसके अलावा होटल संचालक अली मोहम्मद को भी सट्टेबाजों को शरण देने के आरोप में हिरासत में लिया गया।


नकद, मोबाइल और सट्टे का हिसाब बरामद

पुलिस ने मौके से ₹39,480 नकद, ताश की गड्डी और 5 मोबाइल फोन बरामद किए।

जांच में मोबाइल में सट्टे के लाखों-करोड़ों के लेन-देन का रिकॉर्ड भी मिला है।


होटल रजिस्टर में नहीं किया गया था एंट्री

जांच में सामने आया कि होटल संचालक ने आरोपियों का नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं किया था, जो नियमों का उल्लंघन है।


कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरजीओ एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

मामले में हैदराबाद निवासी एक अन्य आरोपी की भूमिका सामने आई है, जो आईडी सप्लाई करता था।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur