Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मां की गला घोंटकर हत्या करने वाला कलियुगी बेटा गिरफ्तार

मां की गला घोंटकर हत्या करने वाला कलियुगी बेटा गिरफ्तार

47 वर्षीय साधु बेटे ने जमीन के लिए की थी अपनी मां की हत्या

बड़े भाई ने करवाया था रतनगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज

प्रकरण दर्ज होने के महज 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

पड़िहारा निवासी दिनेश शर्मा को किया हंसेरा डेरा से दस्तयाब

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ के कस्बा पड़िहारा में अपनी 90 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या कर देने वाले कलियुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज होने के बाद महज 24 घंटों में पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर लिया था। मामले के अनुसार पड़िहारा निवासी गोपालचंद ब्राह्मण ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई दिनेश शर्मा उर्फ कालू, जो काफी सालों से साधु बना हुआ है, जिसके हिस्से का मकान उसकी बहिन के नाम कर दिया था। इस बात को लेकर उसने अपनी 90 वर्षीय मां परमेश्वरी उर्फ प्रेमा देवी की गला घोटकर हत्या कर दी। मामला दर्ज होने के बाद सीआई सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल हेमराज, कांस्टेबल मुकेश, ब्रजलाल, दीनदयाल, राकेश की टीम गठित की गई तथा आरोपी को लूणकरणसर के हंसेरा डेरा से दस्तयाब कर पूछताछ शुरू की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार बेटे को आज न्यायालय में पेश करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur