चूरू, राज्य स्तर पर सम्मान होने पर शिक्षा विभाग के चूरू सम्भाग के चार मंत्रालयिक कर्मचारियों का सोमवार को कार्यालय में अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक महेंद्र बड़सरा ने कहा कि किसी भी कार्मिक के उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान हम सभी के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में अतिरक्त प्रशासनिक अधिकारी किशनलाल बंशीवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार बड़सर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र गढवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचन्द्र बाकोलिया का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) चूरू सम्भाग चूरू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक एवं प्रारम्भिक, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समसा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उत्कृष्ट कार्य से मिला सम्मान हम सभी के लिए गौरव की बात
उत्कृष्ट कार्य से मिला सम्मान हम सभी के लिए गौरव की बात




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।