Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मूल अंकतालिका जमा करवाना अनिवार्य

,

मूल अंकतालिका जमा करवाना अनिवार्य

स्नातक भाग प्रथम (बी.ए., बी.एससी. एवं बीकॉम) के समस्त नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी

चूरू, लोहिया महाविद्यालय के स्नातक भाग प्रथम (बी.ए., बी.एससी. एवं बीकॉम) के समस्त नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा आवेदन-पत्र के साथ उच्च माध्यमिक कक्षा की मूल अंकतालिका नहीं लगाई है, वे शीघ्र ही अपनी मूल अंकतालिका महाविद्यालय की संकायशाखा (कक्ष सं. 04) में 11 फरवरी 2023 तक आवश्यक रूप से जमा करवायें। प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि मूल अंकतालिका के जमा नहीें होने की स्थिति मेें उनका परीक्षा आवेदन-पत्र विश्वविद्यालय को नहीं भिजवाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्यार्थी स्वयं की होगी।