Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Churu News : पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Villagers protesting against water shortage in Jaisangsar village Churu

चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड के जयसंगसर गांव में भीषण पेयजल संकट गहरा गया है।

पिछले करीब दो महीनों से नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को PHED विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग उठाई।

500 से अधिक घरों में पानी की समस्या

ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 500 से अधिक घरों की आबादी निवास करती है, लेकिन लंबे समय से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

भीषण गर्मी के चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं पशुधन भी पानी की कमी से प्रभावित हो रहा है।

“अधिकारियों को कई बार अवगत कराया”

ग्रामीण केसराराम सिहाग और मगाराम गोदारा ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि पानी के टैंकरों की मांग पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रभावशाली लोगों को मिल रहे टैंकर!

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों तक निजी तौर पर पानी के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं, जबकि आम और मध्यम वर्गीय परिवार पानी के लिए परेशान हैं।

इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में:

  • श्यामलाल सारण
  • हरिराम
  • मुखराम सारण
  • बीरबलराम
  • केसराराम सिहाग
  • मगाराम गोदारा
  • शिवकुमार सिहाग
  • हरलाल देहडू

सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

PHED अधिकारी ने क्या कहा?

इस संबंध में सरदारशहर PHED विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने कहा कि उपलब्ध पानी के अनुसार नियमित वितरण का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां विशेष परेशानी सामने आएगी, वहां समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur