Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जसवंतपुरा ग्राम की बालिका के मामले में पीडि़त परिवार से मिली कृष्णा पूनियां

जसवंतपुरा ग्राम की बालिका के मामले में पीडि़त परिवार से मिली कृष्णा पूनियां

राजगढ़ वृत्त के हमीरवास थाना क्षेत्र से संबंधित जसवंतपुरा ग्राम की 14 वर्षीय बालिका के मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेत्री पद्मश्री कृष्णा पूनियां ने संज्ञान लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिल्ली से आने के बाद कृष्णा पूनियां ने इस मामले की जानकारी ली तथा मंगलवार को जसवंतपुरा पहुंचकर पीडि़त परिवार से मिली तथा साथ में नाई समाज के प्रमुख कार्यकर्ता भी पूनिया के साथ जसवन्तपुरा जाकर परिवार से मिले। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य कृष्णा पूनियां ने पीडि़ता के घर जाकर मौके पर ही पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की तथा इस मामले में प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की। पुलिस उच्चाधिकारियों ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीम प्रकरण में तत्परता से लगी हुई है तथा पुलिस बालिका को बरामद कर आरोपी की धड़पकड़ के लिए भरसक प्रयास कर रही है, जल्दी ही प्रभावी कार्यवाही हो जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur