Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घांघू की जैतून बानो को मिलेगा ममता अवार्ड

,

घांघू की जैतून बानो को मिलेगा ममता अवार्ड

चूरू, घांघू की होनहार बालिका जैतून बानो को वर्ष 2021-21 के लिए ममता अवार्ड दिया जाएगा।ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी ने बताया कि गांव के अब्दुल मजीद की बेटी जैतून बानो को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर घांघू के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया उमावि में प्रथम रहने पर यह अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय में बारहवीं कक्षा में टॉप रहने वाली बालिका को यह अवार्ड दिया जाता है। शीघ्र ही आयोज्य कार्यक्रम में पुरस्कार स्वरूप जैतून बानो को ग्यारह हजार रुपए एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

राउमावि के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत ने बताया कि पिछले वर्ष गांव की बेटी रुखसार बानो को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। बालिकाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिहाज से यह परमेश्वर लाल दर्जी की बेहतर पहल है। इससे बालिकाओं में पढ़ने और आगे बढ़ने की सोच को बल मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur