Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिले में 18 नये कोरोना पाजीटिव

,

जिले में 18 नये कोरोना पाजीटिव

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया

चूरू,[दीपक सैनी] जिले में गुरूवार को मिली जांच रिपोर्ट में 18 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव आये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि गुरूवार को चूरू के वार्ड 18 नयाबास के 3, आकाशवाणी कालोनी का एक, वार्ड 39 का एक, खासोली का एक व्यक्ति तथा सरदारशहर के काकलासर का एक, हालासर का एक व बीदासर के खंडालसर का दो व्यक्ति जांच में कोरोना पाॅजीटिव आये है। इसी तरह रतनगढ़ के वार्ड 24 का 5, वार्ड 10 का एक व वार्ड 27 का एक तथा डीडवाना (नागौर) का एक व्यक्ति कोरोना जांच में पाजीटिव आये है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur