Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / देश को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए भाजपा से जुड़े – चहल

देश को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए भाजपा से जुड़े – चहल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पिलानिया, जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण रतनगढ़ में अल्प समय के लिए मैट्रिक कम्प्यूटर सेंटर पर पहुंच कर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संदर्भ में विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यार्थियों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष एवम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का साफा, पार्टी का दुप्पटा एवम पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया । राष्ट्रीय महामंत्री चहल ने बताया की देश भर में भाजपा संगठन पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चला रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओ से आह्वान किया है कि युवा अधिकतम भाजपा से जुड़े इसी के तहत युवा मोर्चा कॉलेज केम्पस, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी इत्यादि स्थानों पर जाकर युवाओ से संवाद कर उन्हें भाजपा से जोड़ने का काम कर रहा है।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण ने कहा की युवा मोर्चा जिले भर में सक्रियता से युवाओ को भाजपा से जोड़ रहा है उन्होंने कहा रतनगढ़ शहर का युवा मोर्चा सदस्य बनाने के लिए सक्रिय हैं । बालाण ने युवा मोर्चा द्वारा किये गए स्वागत के लिए साधुवाद प्रकट किया।इस दौरान रतनगढ़ विधानसभा के संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, शहर मण्डल सयोंजक महेश सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन लाल घोड़ेला, हनीफ खत्री, निरंजन रूंथला, गिरधारी प्रजापत, दातार सिंह, शिवम सैनी, लोकेश महर्षि, सलीम खान, साबिर गौरी, स्वरूप सिंह, पृथ्वी सिंह, गिरीश शर्मा, शम्भू दयाल लाटा, विकाश सैनी, मनीष महर्षि, गोविंद कठौड, संजय सैनी, आदिल खान, नितिन बुंदेला, धनराज चारण, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur