Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जुआ खेलते हुए एक लाख रूपये के साथ पांच गिरफ्तार

जुआ खेलते हुए एक लाख रूपये के साथ पांच गिरफ्तार

दीपावली के पर्व पर

सादुलपुर,[नीरज सैनी ] जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशानुसार पुलिस थाना राजगढ़ ने कार्रवाई करते हुए महावीर, दलीप सिंह, सुखवीर, पवन, मदन सिंह को जुआ खेलते हुए एक लाख नौ हजार पैश्ठ रूपये व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राजगढ़ विष्णुदत्त विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान जब पुलिस टीम गांव गगोर पहुंची तो सूचना मिली कि गांव का गगोर से भामासी की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचा तो मुखबिर के बताए अनुसार खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर अभियुक्त सुखबीर सारण के खेत के पास पांच व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए मिले उक्त पांचों अभियुक्तों को जुआ रकम एक लाख नौ हजार पैश्ठ रूपये व 52 ताश के पत्तों को जप्त कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur