Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ज्यादती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

ज्यादती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति द्वारा

सुजानगढ़, स्थानीय श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति द्वारा ज्यादती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समिति अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जोधपुर जिले में 15 वर्षीय बालिका के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में नामजद आरोपी अनोपाराम, हरीश बावरी व राजू, सरपंच रामप्रताप खुडिय़ा को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते वक्त अरविंद सोनी, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश जोड़ा आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur