Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ

,

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ

श्रीश्याम गौशाला समिति के संयुक्त तत्वावधान में

रतनगढ़, महावीर सेवा संस्थान व श्रीश्याम गौशाला समिति के संयुक्त तत्वावधान में गौ सेवार्थ संंगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सरदारशहर रोड़ स्थित आजाद भवन से कलश यात्रा शुरू हुई जो कथा स्थल श्री संकटमोचन बालाजी धाम मंदिर पहुंची। व्यासपीठ पर विराजमान संत निवृतिनाथ कृष्णा महाराज ने प्रथम दिन भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति जीवन में सुखी रहता है। 13 जनवरी तक चलने वाली कथा का वाचन दोपहर 12:30 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान रामरतन कंदोई व कैलाश लोहिया दंपती ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की। मंच का संचालन कुलदीप व्यास ने किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबु इन्दौरिया, रामचन्द्र दायमा, दीनदयाल खेतान, राजकुमार दुगोलिया सहित अनेक धर्मश्रद्धालु उपस्थित थे।