Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ

,

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ

गांधी आश्रम में

सुजानगढ़, स्थानीय गांधी आश्रम में श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा शहर के लक्ष्मीनाथजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। जिसको चूरू सभापति पायल सैनी, महंत किशोरदास महाराज, सुभाषचंद्र बैदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घंटाघर चौक पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, संतोष मंगलूणिया, जितेंद्र मिरणका, नथमल इंदोरिया, कैलाश सुरोलिया, प्रहलाद शर्मा, शंकरलाल गोयनका, दानमल भोजक, श्रवण कुमार जाखड़, लोढ़सर सरपंच कन्हैयालाल शर्मा, मूलाराम नोजल आदि ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं कलश यात्रा में ऊंट-घोड़े पर सजी सवारियों के साथ भगवान की विभिन्न जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण किये हुए चल रही थीं। जबकि कथा को सिर पर धारण किये हुए नरेंद्र बैदी-मंजूदेवी चल रहे थे। डीजे की धुनों पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। वहीं स्टेशन रोड़ पर अनेकों जगहों पर पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया गया। कथावाचक निवृतिनाथ महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। कथास्थल गांधी आश्रम पर लोढ़सर सरपंच व चूरू सभापति का सम्मान किया गया। कलश यात्रा के दौरान भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur