Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / करणपुर विधायक रूबी कुन्नर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

,

करणपुर विधायक रूबी कुन्नर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जयपुर से श्रीगंगानगर जाते समय करणपुर विधायक रूबी कुन्नर का गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के स्टेट ज्याइंट कॉआर्डिनेटर रामवीरसिंह राईका एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद चाकलान के नेतृत्व में हुए स्वागत समारोह में कुन्नर ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की यह जीत कार्यकर्ताओं की बदौलत हुई है। भाजपा की कथनी व करनी में काफी अंतर है, जिससे अब जनता ऊब चुकी है। इस अवसर पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीपसिंह भोजासर, पार्षद मुखत्यार खान, वासुदेव भुढाढरा, तेजपाल प्रजापत, धर्मपाल शर्मा, सूरजभान ढाका, अमरसिंह राईका, जुगराज सामरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur