Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कवि किशोर कल्पनाकांत की स्मृति में कवि सम्मेलन कल

कवि किशोर कल्पनाकांत की स्मृति में कवि सम्मेलन कल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] काव्य योगी किशोर कल्पनाकांत के 93वें जन्मदिन पर पांच अगस्त को लूंठो राजस्थानी कवि सम्मेलन होगा। संस्थान सचिव कुलदीप व्यास ने बताया कि किशोर कल्पनाकांत स्मृति शोध साहित्य संस्थान की ओर से शिवाजी सेवा में होने वाले सम्मेलन में राजस्थानी गीतकार भागीरथसिंह भाग्य, कवि मुकुट मणिराज, हास्य कवि केशरदेव मारवाड़ी, राजकुमार बादल, विष्णु विश्वास, सपना सोनी, हरीश हिंदूस्तानी, अशोक सेवदा, मनोज चारण प्रस्तुतियां देंगे।संयोजक विकास रिणवां ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ होंगे। अध्यक्षता सुजला कॉलेज प्रो. गजादान चारण करेंगे। विशिष्ट अतिथि देवस्थान बोर्ड पूर्व चेयरमैन एसडी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, रतनगढ़ नागरिक परिषद सूरत अध्यक्ष शुभकरण बैद आदि होंगे। स्वागताध्यक्ष पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां होंगे। संस्थान अध्यक्ष वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur