Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खाद्यान्न व अन्य आवश्यक पदार्थ का रिजर्व स्टॉक रखे -चूरू जिला कलेक्टर

खाद्यान्न व अन्य आवश्यक पदार्थ का रिजर्व स्टॉक रखे -चूरू जिला कलेक्टर

जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर जिले के अधिकृत थोक विक्रेता एवं उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया है कि वे मानसून के दौरान अतिवृष्टि/बाढ की संभावना के दृष्टिगत आगामी 15 सितम्बर तक खाद्यान्न व अन्य आवयश्क पदार्थ का रिजर्व स्टॉक रखना सुनिश्चित करें। आदेशानुसार जिले के पीडीएस थोक विक्रेता एक हजार लीटर केरोसीन, उचित मूल्य दुकानदार 2 क्विंटल गेहूं व 100 लीटर केरोसीन एवं गैस एजेन्सीज (एलपीजी) 20 सिलण्डेर रिजर्व स्टॉक में रखे। उन्होंने सभी प्रर्वतन स्टॉफ को निर्देशित किया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में खाद्यान्न, केरोसीन व अन्य आवश्यक पदार्थ की आपूर्ति व रख-रखाव की समुचित व्यवस्था करते हुए बाढ की स्थिति में स्वैच्छिक संगठनों से सहयोग के लिए सम्पर्क बनाए रखे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur