Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खेत में बच्चे का भ्रूण मिलने से गांव में फैली सनसनी

खेत में बच्चे का भ्रूण मिलने से गांव में फैली सनसनी

भानीपुरा पुलिस को मामले की जानकारी दी

सरदारशहर, तहसील के गांव शिमला के पास रोड़ पर एक खेत में बच्चे का भ्रूण मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने भानीपुरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर भानीपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चें के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गांव खेजड़ा के गोपीराम नाई ने रिपोर्ट दी कि सुबह खेत में काम कर रहा तो रोड़ पार कर दूसरे खेत में जा रहा था कि रोड़ के पास झाड़ी में कुछ दिखाई दिया तो गांव के दो तीन लोगों को सूचना दी। गांव के लोगों के आने बाद अस्पताल की थैली थी जो खुन से भरी हुई थी। जिसको खोला तो अंदर बच्चे का शव मिला। जिस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गांव के लोगों की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur