Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खुले चैंबर दे रहे मौत को दावत

,

खुले चैंबर दे रहे मौत को दावत

राहगीरों को करना पड़ रहा समस्याओ का सामना

सरदारशहर, स्थानीय केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड के गेट के दोनों तरफ खुले चैंबर मौत को दावत दे रहे हैं। इन चेंबरों में कई बार राहगीर गिरकर घायल हो गए। नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार लोग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे बस स्टैंड के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। नगरपालिका को इस समस्या को लेकर कई बार अवगत करवाया गया लेकिन नगरपालिका प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। कोई बड़ी घटना होने के बाद इन चेंबरों को बंद किया जाएगा। बस स्टैंड के आगे ऑटो एवं राहगीरों को इन चेंबरों में काफी बार गिरने से बचते बचते देखा गया है। कई बार इस खुले चेंबरों में आवारा सांड गिरकर चोटिल हो गए हैं। फिर भी नगरपालिका के अधिकारी इन चेंबरों को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। जिससे आमजन में नगरपालिका के खिलाफ रोष है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur