सरदारशहर, बैजासर गांव के एक जने ने खुण्डिया गांव की रोही में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। एएसआई मोहरसिंह ने बताया कि बैजासर निवासी पोकरमल जाट 42 पुत्र गुमानाराम रविवार को अपने घर में सरदारशहर जाने का बोलकर निकला था। शाम को वापिस नहीं आया तो परिजन इधर उधर तलाश किया। मंगलवार को पुलिस को इतला मिली की खुण्डिया गांव की रोही में चेतनदान चारण के खेत में एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर झूल रहा है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की तलाशी ली तो उसमें बैजासर गांव के पत्ता मिला। घर वालो को सूचना देकर बुलाया तो मृतक की पहचान पोकरमल के नाम से हुई। मृतक के शव को कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया तथा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। चार बच्चों को बाप पोकरमल का परिवार खेती का कार्य करता है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट में मर्ग दर्ज की।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खुण्डिया गांव की रोही में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
खुण्डिया गांव की रोही में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।