Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / किसानों से वसूल नहीं होगी कृषक कल्याण फीस

,

किसानों से वसूल नहीं होगी कृषक कल्याण फीस

किसान कल्याण के लिए होगा इस फीस का उपयोग

चूरू, राज्य सरकार द्वारा 5 मई, 2020 को आदेश जारी कर कृषि जिन्सों पर कृषि उपज मण्डी समितियों के माध्यम से 2 प्रतिशत की दर से कृषक कल्याण फीस वसूलने का निर्णय किया गया है। इस संबंध में कृषकों व व्यापारियों में भ्रांति फैल गई कि यह फीस किसानों से वसूल की जायेगी। जबकि ऎसा नहीं है।प्रमुख शासन सचिव ने कहा है कि यह फीस किसानों से वसूल नहीं होगी। कृषक कल्याण फीस का भार किसानों व व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा। इस राशि का प्रयोग मात्र किसानों के कल्याण के लिए ही किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा संकलित फीस राज कृषि विपणन बोर्ड के कृषक कल्याण कोष में जमा होगी। जिसका उपयोग केवल कृषक कल्याण की गतिविधियों, योजनाओं के संचालन हेतु किया जावेगा। चूरू कृषि उपज मण्डी के सचिव सुनील गोदारा ने बताया कि कृषक कल्याण फीस की भ्रांतियों को दूर करने के लिए कृषक संगठनों से शीघ्र ही बैठक का आयोजन किया जावेगा। जिसमें कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जावेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur