Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कोटा की परीक्षाएं 14 सितम्बर से

,

कोटा की परीक्षाएं 14 सितम्बर से

विश्वविद्यालय द्वारा केवल अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय

चूरू, राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के जिला समन्वयक ई. ए. हैदरी ने बताया कि कोटा खुला विश्वविद्यालय के केवल अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं 14 सितम्बर, 2020 से 09 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित की जाएंगी। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के क्षेत्रीय निदेशक बलवान सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा केवल अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कोरोना महामारी के चलते इस परीक्षा में सामाजिक दूरी के नियम की पालना सभी केन्द्रों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही परीक्षा केन्द्रों को भली प्रकार से सेनेटाईज किया जाएगा। परीक्षार्थियों के तापमापन व उन्हें हैण्ड सेनेटाइज की व्यवस्था परीक्षा केन्द्र पर सुनिश्चित की जानी है। जो परीक्षार्थी अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं दे रहे हैं वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur