Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कोतवाली पुलिस की कार्रवाई : युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई : युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद तीन घंटे में आरोपी को दबोचा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ में एक युवती को जबरन अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में रविवार को आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को सुबह मामला दर्ज होने के तीन घंटे बाद ही आरोपी को दबोच लिया।युवती ने रिपोर्ट में बताया कि रब्बानी (19) पुत्र अकरम, निवासी चाड़वास हाल सुजानगढ़ उसे घर से जबरदस्ती अगवा कर रावतसर ले गया। जहां एक होटल में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।सीआई मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि शनिवार शाम युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्टिव होते हुए युवती की तलाश शुरू की। रविवार सुबह युवती की रिपोर्ट पर रब्बानी को सुजानगढ़ आने पर गिरफ्तार कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur