एसपी की स्पेशल टीम ने शनिवार को एनएच 52 रतननगर कस्बे के पास कार्यवाही करते हुए अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त करते हुए नशे के दो सौदागारों को भी गिरफ्तार किया है। यह नशे की खेप पिकअप में भरकर सीकर जिले के फतेहपुर से सरदारशहर के ढाणी पाचेरा ले जायी जा रही थी। पिकअप में राजस्थान निर्मित 130 कॉर्टन शराब के भरे हुए थे जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 70 हजार रूपये बतायी जा रही है। स्पेशल टीम ने दोनो आरोपियों हंसराज और लालचन्द को गिरफ्तार कर रतननगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा आम चुनावों के दौरान गठित स्पेशल टीम ने अब तक करोंडों की अवैध शराब जब्त करने के साथ ही प्रदेश के कुख्यात शराब माफिया विजेन्द्र उर्फ टिलिया को गिरफ्तार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लाखो की अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त
लाखो की अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।