Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आंबेडकर डीबीटी योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

आंबेडकर डीबीटी योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

चूरू, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी) के लिये संचालित विभिन योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं समयबद्ध आवेदन के लिए जिला मुख्यालय स्थित लोहिया महाविद्यालय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अनीस खान ने बताया कार्यशाला में डीबीटी वाउचर योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना एवं जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अंबेडकर डीबीटी योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 है। आवेदन ई-मित्र के माध्यम से छात्र स्वयं की आईडी से किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत केवल जिला मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत नियमित छात्र जो जिला मुख्यालय का निवासी न होकर बाहर से आकर अध्ययन कर रहा है, वही छात्र पात्र होगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए अल्पसंख्यक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur