Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना 2.0 में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना 2.0 में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

चूरू, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना 2.0 वर्ष 2023-24 के अंतर्गत रोजगारोन्मुख कौशल विकास व दक्षता के लिए राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए योजना एमएमवाईकेवाई 2.0 पुनः प्रारंभ की गई है। राजकीय लोहिया महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2019-20 में युवा कौशल विकास योजना को प्रारंभ किया गया था। अब इस योजना को युवा कौशल विकास योजना 2.0 द्वितीय फेज के नाम से पुनः प्रारंभ किया गया है। इसमें 15 प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में केवल राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत द्वितीय, तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध व उत्तराद्र्ध वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रथम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में https://rsldc.rajasthan.gov.in/aspx/custommain1.aspx?key=portal&transid=ytreg लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन भरते समय विद्यार्थी का आधार कार्ड और महाविद्यालय द्वारा जारी परिचय-पत्र जरूरी है। जिन विद्यार्थियों ने युवा कौशल विकास योजना के अंतर्गत आरएसएलडीसी द्वारा पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है, वे तथा पूर्व में इसमें पंजीकृत और प्रथम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र नहीं है। इसमें केवल एक बार ही पंजीकृत होना जरूरी है। विद्यार्थी और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए नवाचार एवं कौशल प्रकोष्ठ के प्रभारी प्राणी शास्त्रा सह आचार्य डॉ. के.सी. सोनी से संपर्क कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur