Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर

ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. नियाज खान ने बताया

चूरू, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. नियाज खान ने बताया कि जिले में सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तथा आवेदनों के संस्था स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है। आवेदनों के जिला स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संस्था प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंक तालिका, फीस की मूल रसीद, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन संस्थाओं का अभी तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे सभी संस्थाएं शीघ्रताशीघ्र केवाईसी फॉर्म भरकर कार्यालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग चूरू में प्रेषित कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि उन संस्थाओं में अध्ययनरत बच्चे अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें। ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मोबाइल नंबर 94135 42965 पर संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur