Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के फॉर्मों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

,

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के फॉर्मों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नियाज खान ने बताया

चूरू, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नियाज खान ने बताया कि चूरू जिले में सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों के संस्था स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक मेरिट कम छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदनों के संस्था स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इस तिथि के उपरांत संस्था आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन नहीं कर पाएगी |

उन्होंने बताया कि चूरू जिले की सभी संस्थाएं शीघ्र सभी फार्मों का संस्था स्तर पर सत्यापन कर जिला स्तर पर भेजने की कार्यवाही करें। सत्यापन करते समय अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संस्था प्रमाण पत्र, बोनाफाईड, गत वर्ष की अंक तालिका जिसमें 50 या 50 से अधिक प्रतिशत हो, फीस की मूल रसीद, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ संस्था स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 94135 42965 पर संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur