Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गौशाला सहायता हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 05 सितम्बर

गौशाला सहायता हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 05 सितम्बर

चूरू,गौशालाओं को देय सहायता हेतु वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण माह अप्रैल, मई, जून व जुलाई 2023 में ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 05 सितम्बर, 2023 है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मेवाराम ने बताया कि गौशालाओं को सहायता हेतु आवेदन गोपालन निदेशालय द्वारा निर्धारित तिथि तक गोपालन वेब पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड किये जाने है। इसके पश्चात गौशालाओं के ऑनलाईन आवेदन नहीं हो पाएंगे तथा ऑनलाईन आवेदन अपलोड नहीं करने वाली गौशालाओं की पात्रता पर विचार नहीं किया जाएगा एवं सहायता देय नहीं होगी। गौशालाओं द्वारा सहायता हेतु ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 02 सितम्बर तक गौशाला प्रबन्धन समितियों द्वारा गौशालाओं में संधारित गौवंश की सहायता के लिए 80 आवेदन किए गए हैं।
मेवाराम ने बताया कि पात्रता हेतु गौशाला का 31 मार्च, 2022 या इससे पूर्व का पंजीयन, गौशाला में न्यूनतम 100 टैग शुदा गौवंश संधारित होना तथा एक वर्ष का निरन्तर व नियमित संचालन आवश्यक है। साथ ही जिन गौशालाओं द्वारा अपनी भूमि सम्बन्धी दस्तावेज गोपालन वेब पोर्टल पर अभी तक अपडेट नहीं करवाई गई है, वे गौशाला पदाधिकारी आवेदन से पूर्व दो गौशाला पदाधिकारियों द्वारा मोहर सहित हस्ताक्षर किये हुए दस्तावेज पशुपालन विभाग, चूरू के सहयोग से अपडेट/अपलोड करवाकर ही आवेदन करें। आवेदन से किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तकनीकी सहायता हेतु कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी गौशाला प्रबंधन समितियों से 05 सितम्बर 2023 तक गोपालन विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर सहायता आवेदन करने के लिए अनुरोध किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur