Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ऑनलाइन सत्यापन का अंतिम दिन शनिवार को

,

ऑनलाइन सत्यापन का अंतिम दिन शनिवार को

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन

चूरू, सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के विद्र्याथियों के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन पत्रों के संस्था स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन शनिवार 31 दिसंबर 2022 तक हो सकेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नियाज खान ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक मेरिट कम छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए अंतिम तिथि बढाई गई है। इस तिथि के बाद संस्था फॉर्मों का ऑनलाइन सत्यापन नहीं कर पाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि जिले की सभी संस्थाएं शीघ्रताशीघ्र सभी फार्मों की संस्था स्तर पर जांच कर उनका संस्था स्तर पर शीघ्र सत्यापन कर फॉर्मों को शीघ्र जिला स्तर पर भिजवाएं। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन करते समय अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संस्था प्रमाण पत्र बोनाफाईड, गत वर्ष की अंक तालिका जिसमें 50 या 50 से अधिक प्रतिशत हो, फीस की मूल रसीद, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ संस्था स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 94135 42965 पर संपर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur