Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर कोर्ट में वकीलों ने किया कार्य का बहिष्कार

सादुलपुर कोर्ट में वकीलों ने किया कार्य का बहिष्कार

सादुलपुर, [सुभाष प्रजापत ] लक्ष्मणगढ़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय पीठ जयपुर द्वारा कार्य स्थगन को लेकर तलब किये जाने पर शनिवार को अधिवक्ताओ के कार्य बहिष्कार कर न्ययालय द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है । इस दौरान सादुलपुर कोर्ट में भी अति आवश्यक कार्यो को छोड़कर सभी अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर रहे और वकीलो द्वारा कोर्ट में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि साथी अधिवक्ता के देहांत पर वर्क सस्पेंड किया गया था जिसको लेकर न्यायालय द्वारा नारजगी जताई गई जो न्यायोचित नही है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur