Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने जन आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ भरीं हुंकार

,

नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने जन आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ भरीं हुंकार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जयपुर रोड पर सनसिटी रिर्सोट में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जन आक्रोश रैली में राज्य की कुशासन सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य में पिछले चार में वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया है। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने को रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का काम किया हैं। वर्तमान सरकार ने बीमा फसल योजना में किसानों को मरने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि युवाओं को रोजगार न देने में सरकार विफल रही है। राज्य में महिलाओं पर अत्याचारों का ग्राफ बढा हैं। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आये दिन गैंगवार हो रही है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने राजेन्द्र राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनने पर 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचन्द राहड़, राकेश जांगिड़, जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, भाजपा नेता चन्द्रराम गुरी, पदम सिंह राठौड़, विक्रम कोटवाद, किशन रामसरा, रणवीर कस्वां, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, मदनगोपाल बालाण, अख्तर खान, दीनदयाल सैनी आदि ने नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur