Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय सीनियर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया शुभारंभ

,

खेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय सीनियर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया शुभारंभ

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] खेल स्टेडियम में जिला एथेलेटिक्स संघ के तत्वावधा में राज्य स्तरीय सीनीयर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ 400 मीटर पुरुष दौड़ के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने किया। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी चूरू की धरती पर खेल का अद्भुत आयोजन होना सराहनीय कदम है, जिसके लिए एथलेटिक्स खेल करवाने वाली आयोजन समिति साधुवाद की पात्र है। संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा , जगराज गौड़, कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद गढ़वाल ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि जीवन में जीवटता के लिए खेल जरूरी है। एथलीट्स का खेल समागम चूरू के खिलाड़ियों में नई उर्जा का संचार करेगा। समारोह में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान पंचायत समिति दीपचन्द राहड़, पूर्व सभापति विजय शर्मा, चन्द्राराम गुरी, वासुदेव चावला, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, विमला गढवाल, विक्रमसिंह कोटवाद, पद्मसिंह राठौड़, मोहनलाल गढ़वाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आयोजन सचिव जगराज गौड़ ने बताया कि रणवीर कस्वां, चेतराम सहारण, सुधाकर सहल, अम्मीलाल धेतरवाल, दयाल सिंह, निरंजन सिंह, आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur