Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नेता प्रतिपक्ष नेता ने कहा दोषी को फांसी दी जाए

,

नेता प्रतिपक्ष नेता ने कहा दोषी को फांसी दी जाए

आक्रोश है रतनगढ़ की जनता में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर पालिका प्रतिपक्ष नेता के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने एसडीएम बिजेंद्रसिंह को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व विकास के कार्य ठप्प पड़े हैं तथा भ्रष्टाचार के रोज नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। पूर्व में जब इस संबंध में आवाज उठाई गई, तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया था। वर्तमान में पालिका के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है तथा क्षेत्र में अवैध निर्माण के कार्य भी जोरो पर चल रहे हैं। ज्ञापन में मांग की है कि पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर पालिका प्रतिपक्ष नेता लालचंद प्रजापत, भीमराज प्रजापत, विष्णुदत्त प्रजापत, सुनील मौषुण, मनोज कुमार, श्रीगोपाल सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur