रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पोक्सो कोर्ट के विशिष्ठ न्यायाधीश ने शुक्रवार को 13 साल के लड़के के साथ कुकर्म करने के मामले में अपना फैसला सुनाया है। पोक्सो कोर्ट ने दोषी बलवीर सिंह जाट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।पोक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक वरुण सैनी ने बताया कि 20 अगस्त 2018 को राजगढ़ थाने के एक गांव में 5वीं क्लास में पढ़ने वाला 13 साल का लड़का स्कूल की छुट्टी होने पर घर आ रहा था। तभी उसको बीच रास्ते में गांव का बलवीर सिंह जाट ( 48 ) मिला। जिसने उसको बाइक पर घुमाने की बात कही। आरोपी लड़के का अपहरण कर उसको गांव के जोहड़ में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। इसी दौरान लड़के का पिता वहां आ गया। जिसको देखकर आरोपी फरार हो गया। बदनामी के डर से उस दिन किसी को कुछ नहीं बताया। 21 अगस्त को राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच कर 11 जुलाई 2019 को चूरू के पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया। वहीं आरोपी ने 17 जून 2020 को पोक्सो कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट दोनों पक्षों की बहस सुनकर अभियुक्त बलवीर सिंह जाट को कुकर्म का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सैनी ने बताया कि मामले में 18 गवाह पेश किए गए।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाबालिग से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास
नाबालिग से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।